Know More About Baba Shyam :
प्रश्न : खाटू श्याम जी कौन है ?
उत्तर : खाटू श्याम जी का वास्तविक नाम बर्बरीक है जिन्होंने अपने शीश के दान से भगवन श्री कृष्ण से इस कलियुग में उनके नाम से पूजे जाने का वरदान पाया है .इससी कारण वश इनके शीश की पूजा की जाती है |
प्रश्न : खाटू श्याम जी को और किस किस नामो से पूजा जाता है ?
उत्तर : खाटू श्याम जी को श्याम बाबा , लीले का अश्वार , शीश का दानी , हारे का सहारा , खाटू नरेश , तीन बाण धारी इतियादी नामो से पूजा जाता है |
प्रश्न : इनको हारे का सहारा क्यों कह कर पुकारा जाता है ?
उत्तर : वीर बर्बरीक ने अपने माँ को कुरुछेत्र के युद्ध में यह वचन दिया था की जो पक्ष युद्ध में हार के करीब होगा, मै उनका साथ युद्ध में दूंगा इसी कारण वश इन्हे हारे का सहारा कह कर पुकारा जाता है |
प्रश्न : श्याम बाबा को लीले का अश्वार क्यों कहा जाता है ?
उत्तर : श्याम बाबा के घोड़े का नाम लीला था जिन पे बाबा श्याम सवारी करते थे इसी कारण वश इन्हे लीले का अश्वार कह कर पुकारा जाता है |
प्रश्न : श्याम बाबा को तीन बाण धारी कह कर क्यों पुकारा जाता है ?
उत्तर : श्याम बाबा के पास इससे तीन बाण थे जिससे वो तीनो लोको को जीत सकते थे यह तीन बाण उन्हें भगवान शिव ने प्रदान किये थे |
प्रश्न : श्याम बाबा का मुख्य प्रसाद क्या माना जाता है ?
उत्तर : श्याम बाबा का मुख्य प्रसाद दाल बाटी चूरमा और पेढ़े माना जाते है |





